Gurjar pratihar Mihir bhoja
गुर्जर सम्राट मिहिर भोज प्रतिहार , गुर्जर प्रतिहार राजवंश के सबसे महान राजा माने जाते हैं। इन्होने लगभग ५० वर्ष तक राज्य किया था। मिहिरभोज प्रतिहार विष्णु भगवान के भक्त थे तथा कुछ सिक्कों मे इन्हे 'आदिवराह' भी माना गया है। गुर्जर प्रतिहार राजवंश गुर्जर या ग़ुज्जर कही जाने वाली जाती से सम्बन्ध रखता है ! आज भी प्रतिहार गोत्र गुर्जरो मे बड़ी मात्रा मे मिलता है, ध्यान रखे की प्रतिहार और परिहार दोनों आज के समय के अलग गोत्र है जहाँ प्रतिहार गुर्जर जाती का गोत्र है वही परिहार राजपुत जाती का है! प्रतिहार एक द्वारपाल की उपाधि है जो गुर्जरो के लिए प्रयोग की गयी है क्योंकि इस प्रतिहार गुर्जर वंश ने 400 सालो तक अरब शाषको को भारत या उस समय का कहे जाने वाला गुर्जरदेश की सीमा से कोसो दूर तक खदेडे रखा ! हिन्दुओ के ग्रन्थ स्कंदपुराण...